Home ग्रामीण जीवन साल 2020 की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर प्रतियोगिता का आयोजन

साल 2020 की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर प्रतियोगिता का आयोजन

1867
1
best picture of 2020
साल 2020 की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर

साल 2021 आ चुका है…यह साल हम सबके लिए कैसा होगा यह भविष्य के गर्भ में है। बस इतनी उम्मीद की जा सकती है कि पिछले साल की अपेक्षा यह साल बेहतर होगा। साल 2020 के मार्च महीने में होली के बाद कोरोना वायरस का जो कहर पूरी दुनिया में फैला उसके प्रकोप से शायद ही कोई देश अपने आप को बचा पाया हो।

विश्व के बड़े-बड़े देश जैसे अमेरिका, इटली आदि ने भी इस महामारी की चपेट में आकर अर्थव्यवस्था में गिरावट, नौकरी का संकट, कोरोना को फैलने से रोकना, लोगों को संक्रमण से बचाना, इतने लोगों काल के गर्भ में सामना और जीने की न्यूनतम आवश्यकताओं की की चुनौती को झेला। यह तो गनीमत है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विलक्षण व्यक्तित्व भारत देश की बागडोर संभाल रहे हैं तभी यह देश कम संसाधन एवं अल्प विकसित होने के बावजूद भी इस महामारी का मुकाबला कर पाया।

आइये, अब अपने मुद्दे की बात पर आते है। जैसा कि इस आलेख का शीर्षक है “साल 2020 की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर” नाम की प्रतियोगिता का आयोजन सिरौना गाँव के कुछ लड़कों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य एक व्हाट्सएप ग्रुप जिसका नाम “सिरौना – मेरा गाँव” के सदस्यों की सक्रियता बनाये रखना था।

हमारा मानना है कि, ईश्वर द्वारा निर्मित संसार में प्रत्येक मानव महत्वपूर्ण होता है| हर एक व्यक्ति के अंदर एक विशिष्ट गुण होता है। इंसान को अपने अंदर के छिपे हुए गुणों को पहचानना चाहिए और स्वयं की नज़रों में महत्वपूर्ण बनना चाहिए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए इस ग्रुप के कुछ प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया.. जिनका नाम क्रमशः निम्नलिखित है:

1. चन्दन
2. देवा
3. सूरज
4. आकाश
5. कुन्दन
6. रंजन
7. प्रकाश
8. राकेश कुमार ‘मुकुल’
9. सुबोध कुमार ‘पटवारी’
और 10. रंजन कुमार ‘छोटकी’
ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के विजेता चंदन रहें। मृदुभाषी, सरल स्वभाव, एवं मिलनसार प्रवृति के 22 वर्षीय चंदन अभी गाँव में रहकर ग्रेजुएशन कर रहे है.. साथ में देशसेवा की भावना लिए फौज की तैयारी भी कर रहे है।

हम सभी प्रतिभागी, चंदन के जीत की बधाई देते है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। ईश्वर आपकी मनोकामना पूर्ण करें और आप अपने कार्यपथ पर अग्रसर हो।

विजेता का चुनाव का आधार निम्नलिखित बिन्दुओ पर हुआ:

1.चेहरे की भाव भंगिमाएं
2.चेहरे की मुस्कान
3.प्रतिभागी की सुंदरता
4.तस्वीर की बैकग्राउंड
5.चेहरे का तेज
6.तस्वीर की गुणवत्ता

इस प्रतियोगिता के जज रिंकु लाल थे। प्रतियोगिता के जज साहब के प्रति हम सभी सदस्य आभार प्रकट करते है।

यह नव वर्ष हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशी लाये यही माता रानी से प्रार्थना है। आइये, इस वर्ष हम सभी युवा मिलकर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प ले और दूसरे लोगो को भी प्रकृति के प्रति जागरूक करें। पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल भी न करें, जल संचय करें, प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर एक वृक्ष जरूर लगाए।

Comments are closed.