कुछ बातें

Sirauna - Haranraina Road

कुछ बातें कभी दिल ही दिल से कहता है
जाने किस डगर इसका ध्यान रहता है

फुर्सत में ज़िन्दगी से मिलो तो सही
वरना वक़्त भी भला कहा ठहरता है

चाँद का दायरा सिर्फ आसमां में नहीं है
वो तो मेरे घर के आँगन में रहता है

कौन है जो पानी के बहाव को रोक सके
वो तो बस अपनी मस्ती में बहता है

मेरे आसपास सभी लोग खामोश रहते है
मगर दिल मेरा हमेशा कुछ न कुछ कहता है

शोर से कही पथरीली जमीन पर
दिल की रहगुजर और सन्नाटा पसरता है

धुंए का हर कतरा साँस पर भारी है
पर गाँव की पंगडंडिओ में जीवन महकता है

जब हर डाली पर हरियाली और फूल – पते हो
फिर हर एक पंछी खुशी से चहकता है

About the Author

admin

सांझी बात एक विमर्श बूटी है जीवन के विभिन्न आयामों और परिस्थितियों की। अवलोकन कीजिए, मंथन कीजिए और रस लीजिए वृहत्तर अनुभवों का अपने आस पास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these